फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratpgarh news

कैश ले जाने से रोडवेज कर्मियों ने किया इनकार

Wed, 27 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
pratpgarh news
मंगलवार को रोडवेज परिसर में दिनदहाड़े हत्या कर सवा आठ लाख रुपये लूटने की वारदात के बाद रोडवेज कर्मी बुरी तरह से सहम गए हैं। बुधवार को रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने कैश बैंक पहुंचाने से मना कर दिया। इसके चलते एआरएम को कर्मचारियों की फौज के साथ खुद ही बैंक में कैश जमा करने के लिए जाना पड़ा। घटना के 20 घंटे बाद कोतवाली पुलिस के रवैये पर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन



बुधवार को भी घटना को लेकर चर्चा होती रही। विभाग की बसों का किराया 24 घंटे तक कैश रूम में जमा हुआ था। जिसे बैंक में जमा करने की तैयारी होने लगी। कैशियर प्रेमचंद्र व दूसरों को कैश बैंक में जमा करने के लिए भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया, लेकिन उन लोगों ने कैश बैंक में पहुंचाने से मना कर दिया। समय पर बैंक में कैश भी जमा होना था। परेशान कर्मचारियों ने मामले की जानकारी एआरएम को दी। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसके चलते एआरएम के. लाल, एकाउंटेंट फूलचंद्र, स्टेशन इंचार्ज रमेश व एक चालक कैश लेकर बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed