फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratpgarh news

चिंगारी से घरों में लगी आग

Mon, 25 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
pratpgarh news
बारात में आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी ने सोमवार दोपहर कुंडा के रहवई ग्राम सभा स्थित नई बाजार में आफत पैदा कर दी। चिंगारी से भड़की आग से कई घरों और दुकान में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। एक दुकानदार के करीब एक लाख 20 हजार रुपये जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के लगभग दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहवई ग्रामसभा स्थित नई बाजार में जमालुद्दीन की लड़की गुलशनबानो की बारात आई थी। बारात में आतिशबाजी हो रही थी। इस दौरान चिंगारी रामकिशोर बारी के घर के सामने रखे छप्पर पर जा गिरी। धीरे-धीरे चिंगारी शोला बन गई और उसके छप्पर में आग लग गई। जब तक उसे पता चला छप्पर के नीचे उसकी दुकान जलने लगी। इसने करीब एक लाख 20 हजार रुपये गल्ले में रखे हुए थे। आग से सारे रुपये जल गए। आग उसके घर में भी फैल गई। इससे उसके घर में कुछ जेवर भी गल गए। हादसे की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन


लेकिन हवा चलने के कारण सफलता नहीं मिल पा रही थी। लपटों ने शिव भगवान मौर्य के घर को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद बगल में स्थित उनके पुत्र फूलचंद्र के चाय-नाश्ते की दुकान भी जलने लगी। घर की गृहस्थी तो जली ही दुकान में रखे काउंटर, फर्नीचर के साथ ही अन्य सामान भी जल गए। इसके बाद आग ने श्रीभगवान मौर्य पुत्र बाबू मौर्य के घर को भी चपेट में ले लिया। इससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया। बगल में रखी पान की गुमटी भी जल गई। बगल में रहीं रहमत अली की 50 मुर्गियां जलकर मर गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह एक घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड आग बुझने के करीब दो घंटे बाद गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed