फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Youth shot dead in Lalganj, refer

प्रतापगढ़: लालगंज में वर्चस्व को लेकर युवक को मारी गोली, रेफर

Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Youth shot dead in Lalganj, refer
firing
 वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गहरी निवासी शमीम (21) पुत्र शब्बीर अपने ननिहाल में बचपन से ही रहता था। कुछ माह पूर्व उसकी तिलौरी गांव के लडक़ों से क्रिकेट को लेकर मारपीट हुई थी। बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद तिलौरी के लडक़े मुंबई कमाने चले गए। तीन दिन पहले ही तिलौरी का रहने वाला युवक अपने घर लौटा। गुरुवार को स्थानीय बाजार में शमीम और तिलौरी के युवक के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


हालांकि लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया, लेकिन भीतर ही भीतर वर्चस्व कायम करने के लिए चिंगारी सुलग रही थी। शुक्रवार को दोनों पक्ष बासूपुर स्कूल के पास फिर आमने-सामने हो गए। करीब दर्जन भर युवक लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। उनके बीच मारपीट होने लगी। इस बीच तिलौरी पक्ष के लोगों ने शमीम को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। फायर के बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर घायल शमीम को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने हालत नाजुक देख सीधे प्रयागराज रेफर कर दिया। लालगंज कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed