{"_id":"5cf17670bdec2207476e3d88","slug":"pratapgarh-youth-s-death-by-injection-of-fake-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत
Sat, 01 Jun 2019 12:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजू
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी इलाके में शुक्रवार को झोलाछाप डाक्टर के इंजेक्शन लगाते ही एक युवक की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दी। खबर फैलने पर आसपास के लोग जमा हो गए।
मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। आननफानन में पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने झोलाछाप डाक्टर को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर (खाले का पुरवा) निवासी सर्वेश का बेटा राजू (20) पटियाला में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसकी तबियत खराब रहने लगी। इस पर राजू ने इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, चिकित्सकों ने जांच के दौरान बताया कि उसके दिल में छेद है। इसके बाद वह गांव लौट आया। शुक्रवार को राजू को अचानक सीने में दर्द होने लगा।
इस पर घरवाले शाम चार बजे उसे लेकर पट्टी बाजार में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डाक्टर विपुल विश्वास के पास पहुंचे। डाक्टर ने दर्द से निजात दिलाने के लिए उसे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही उसकी तबियत बिगड़ गई।
बेटे की हालत खराब देख परिजन परेशान हो गए। उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। इस बीच उसकी मौत हो गई। सीएचसी में मौजूद डिप्टी सीएमओ डॉ. सीपी शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी ली और झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंच गए।
उन्होंने झोलाछाप विपुल विश्वास को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर बेटे की मौत परिजनों में कोहराम मचा है।