फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Youth killed in land dispute in Antu

प्रतापगढ़: अंतू में जमीन विवाद में युवक को मारी गोली

Wed, 27 Mar 2019 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Youth killed in land dispute in Antu
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : प्रतापगढ़

विज्ञापन
 अंतू में जमीनी विवाद को लेकर युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। उसके हाथ में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

अंतू थाना क्षेत्र के हनुमान पांडेय का पुरवा निवासी हरिहर तिवारी का पड़ोसी राकेश तिवारी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ती चली गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठियां निकल आईं। इस बीच हरिहर के बेटे डब्बू तिवारी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राकेश के बेटे शुभम तिवारी 19 के हाथ में जा लगी।
विज्ञापन


जिसके बाद भगदड़ मच गई। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुभम को उपचार के लिए पहले सीएचसी किशुुनगंज भेजा। वहां डॉक्टर न मिलने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि उसके हाथ में गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। अंतू थाने के एसएसआई ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जमीन विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed