फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Young man strangled to death, police took wife into custody

प्रतापगढ़ : युवक की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने पत्नी हिरासत में लिया

Mon, 06 Dec 2021 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 09:37 PM IST
सार

हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा मस्तापुर निवासी लालचंद्र यादव (38) अपनी पत्नी पार्वती और चार बच्चों के साथ रविवार की राम एक कमरे में सोया था। भोर में करीब तीन बजे पार्वती शोर मचाते हुए अपने ससुर किशोरी लाल को बुलाने पहुंची।

विज्ञापन
Pratapgarh: Young man strangled to death, police took wife into custody
Pratapgarh News : कुंडा में युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

हथिगवां के मस्तापुर के रहने वाले लालचंद्र (38) की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले वह पति को करंट की चपेट में आने की जानकारी देती रही। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा मस्तापुर निवासी लालचंद्र यादव (38) अपनी पत्नी पार्वती और चार बच्चों के साथ रविवार की राम एक कमरे में सोया था। भोर में करीब तीन बजे पार्वती शोर मचाते हुए अपने ससुर किशोरी लाल को बुलाने पहुंची। बताया कि लालचंद्र को कुछ हो गया है। यह सुनते ही किशोरी भागकर कमरे में पहुंचा। देखा तो लालचंद्र की सांसें थम चुकी थी। बेटे की दशा देखते वह रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में पार्वती ने बताया कि लालचंद्र करंट की चपेट में आ गया था। यह सुनते ही पुलिस खामोश हो गई। मगर बाद में ग्रामीणों व परिजनों ने जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह को बुला लाया। पूछताछ के दौरान किशोरीलाल ने बहू पार्वती पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए बताया कि बहू का संबंध कुछ युवकों से भी रहा है। जिसे गांव के लोग जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Young man strangled to death, police took wife into custody
Pratapgarh News : कुंडा में युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रतापगढ़
तहरीर मिलने के बाद ग्रामीणों का दबाव पड़ने पर पुलिस ने पत्नी पार्वती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में युवक के गले दबाने से मौत की बात सामने आई है। बिसरा भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
हथिगवां के मस्तापुर में लालचंद्र की मौत के बाद पहुंचे जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह ने मासूम चार बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी खुद ली। मृतक की बेटी खुशी, बेटा अंशू, सुभी व अभी यादव अभी छोटे हैं। पिता का साया मासूम बच्चों के सिर से छिन जाने के बाद उनके पालन पोषण की समस्या बाबा किशोरलाल बताने लगा। जिसके बाद बबलू सिंह ने चारों बच्चों के पालन पोषण की खुद जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि राजा भैया के रहते हुए कुंडा इलाके में कोई भी अनाथ नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed