Pratapgarh : जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने युवक को मार डाला
पट्टी कोतवाली के नोही गांव निवासी जयनाथ चौहान का बेटा धीरज (25) मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दो माह पहले परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी मिलने के बाद वह घर लौट आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पट्टी इलाके के नोही गांव में शनिवार सुबह करीब दस बजे जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने ही चाकू से हमला कर धीरज चौहान (25) की हत्या कर दी। आरोपियों ने दादा की पिटाई के दौरान बीचबचाव करने आए धीरज पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पट्टी कोतवाली के नोही गांव निवासी जयनाथ चौहान का बेटा धीरज (25) मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दो माह पहले परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी मिलने के बाद वह घर लौट आया। धीरज की दादी को वर्षों पहले नसबंदी के बाद एक बीघा जमीन मिली थी।
आठ माह पहले दादी फूला देवी ने यह जमीन धीरज के भाई रोहित के नाम कर दी थी। इसे लेकर धीरज के चचेरे भाई राजदेव और बबलू दादा रामकुमार से नाराज थे। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह राजदेव और बबलू दादा रामकुमार से घर बनाने के लिए जमीन मांगने लगे। जिसे लेकर विवाद होने लगा। अचानक बबलू और राजदेव ने दादा रामकुमार की पिटाई शुरू कर दी।
शोरशराबा सुनकर धीरज मौके पर पहुंचा और बीचबचाव करने लगा। तभी चचेरे भाई राजदेव व बबलू ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद दोनों ने उसके गले व आंख के करीब चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। जिससे घटनास्थल पर ही धीरज की मौत हो गई। ग्रामीणों को जुटते देख हत्यारोपी वहां से भाग निकले। खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र और सीओ पट्टी दिलीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में धीरज की बड़ी बहन गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने राजदेव, बबलू, गेंदा देवी व रूपम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।