फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Wife files case against SP leader Saurabh Singh for attempt to murder for dowry

प्रतापगढ़ : सपा नेता सौरभ सिंह पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज के लिए हत्या के प्रयास का मुकदमा

Fri, 22 Apr 2022 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 01:08 AM IST
सार

जनपद इटावा के चकर नगर थाना क्षेत्र के पालीधार निवासी नरेंद्र सिंह चौहान की पुत्री सुनैना चौहान की शादी वर्ष 2017 में लालगंज कोतवाली के बहुचरा निवासी सौरभ सिंह के साथ हुई थी। सुनैना का आरोप है कि शादी के बाद बेटे का जन्म हुआ।

विज्ञापन
Pratapgarh: Wife files case against SP leader Saurabh Singh for attempt to murder for dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में विश्वनाथगंज से सपा प्रत्याशी रहे सौरभ सिंह ने पत्नी सुनैना सिंह को जान से मारने की कोशिश की। बीचबचाव करने के दौरान पत्नी के भाई को भी पीटा। किसी तरह बचकर कोतवाली पहुंची सुनैना ने पति समेत सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन



जनपद इटावा के चकर नगर थाना क्षेत्र के पालीधार निवासी नरेंद्र सिंह चौहान की पुत्री सुनैना चौहान की शादी वर्ष 2017 में लालगंज कोतवाली के बहुचरा निवासी सौरभ सिंह के साथ हुई थी। सुनैना का आरोप है कि शादी के बाद बेटे का जन्म हुआ। पति सौरभ सिंह, ससुर संजय सिंह व सास सुमन सिंह उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करती रहती थी। जिससे वह परेशान हो चुकी थी। बुधवार को वह अपने मायके से ससुराल लौटी। साढ़े तीन साल के बेटे का भी पति ने मुंह नहीं देखा।
विज्ञापन



उसे घर पहुंचते ही पीटने लगा। सास व ससुर ने भी उसकी पिटाई करते हुए घर से भगा दिया। वह किसी तरह जान बचाकर शहर स्थित होटल सिटी पैलेस जाकर रुकी। वहां भी उसका पति पहुंच गया और मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर मायकेवालों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को उसका भाई रोहित सिंह पहुंचा। उसके साथ वह करीब तीन बजे ससुराल पहुंची। घर के भीतर पति सौरभ व सास सुमन से बातचीत करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी पति व सास उसे कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर जान से मारने के लिए माचिस जलाने लगे। शोरशराबा सुनकर उसका भाई भीतर आया तो उसकी जान बच सकी। विरोध करने पर पति सौरभ ने उसके भाई रोहित को भी मारा। पुलिस ने सुनैैना की तहरीर पर सपा नेता सौरभ सिंह, उनके पिता संजय सिंह व मां सुमन सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

समझाने पहुंचे सपा नेताओं को भगाया
सपा नेता सौरभ सिंह के खिलाफ लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची सुनैना सिंह को समझाने के लिए सपा नेताओं के अलावा बहुचरा के भी कई लोग पीछे से पहुंच गए। वे लोग सुनैना को घरेलू मामला बताते हुए समझाने का प्रयास करने लगे। उनकी बातें सुनने के बाद सुनैना ने सभी को कोतवाली से भगाने के लिए पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सभी सपा नेताओं व सौरभ सिंह के करीबियों को बाहर कर दिया।


सुनैना की बदौलत ही सौरभ को सपा ने बनाया था प्रत्याशी
विश्वनाथगंज विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सौरभ सिंह का टिकट नामांकन के बाद पार्टी नेतृत्व ने काट दिया था मगर, सुनैना जिद पर अड़ गईं। जिसके बाद पार्टी नेतृत्व को फैसला बदलना पड़ा। चुनाव के दौरान सुनैना पति सौरभ सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed