फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Village government will run till March 31 in 36 gram panchayats

प्रतापगढ़: 36 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 31 मार्च तक चलेगी गांव की सरकार

Fri, 03 Jan 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Village government will run till March 31 in 36 gram panchayats
36 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 31 मार्च तक चलेगी गांव की सरकार
विज्ञापन

एक अप्रैल से अस्तित्व में आ जाएंगी टाउन एरिया और सीमा विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोहड़ौर, पृथ्वीगंज टाउन एरिया और नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में शामिल 36 ग्राम पंचायतें 31 मार्च तक अस्तित्व में रहेंगी। इससे इन गांवों के प्रधान 31 मार्च तक ही अपनी सरकार चला सकेंगे। एक अप्रैल से टाउन एरिया कार्य करना प्रारंभ कर देगी। ग्राम पंचायतों को भेजी गई रकम का सदुपयोग करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
बेल्हा नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार, कोहड़ौर और पृथ्वीगंज बाजार को नवीन टाउन एरिया का दर्जा मिलने के बाद जिले की 36 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। इसमें 14 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जो नगर पालिका सीमा विस्तार के दायरे में आ रही हैं। डीपीआरओ कार्यालय से हाल ही में चौदहवां वित्त आयोग, राजवित्त आयोग की किस्त ग्राम पंचायतों को भेजी गई है। अधिकांश ग्राम पंचायतें अभी तक इस धनराशि का सदुपयोग नहीं कर पाई हैं। ऐसे में शासन ने 31 मार्च तक समय दिया है कि धन के सापेक्ष कार्य को पूरा करा लें। जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें अविलंब पूर्ण करा लें। जिससे एक अप्रैल से अस्तित्व में आने वाली टाउन एरिया में कोई विकास कार्य अधर में न लटका रहे। शासन ने यह भी कहा है कि अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य हो रहा है तो उसे भी मार्च तक हर हाल में निपटा दिया जाए। टाउन एरिया और नगरपालिका परिषद के अस्तित्व में आने पर व्यापक कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट----------
फंस गए शहर के इर्द-गिर्द गांवों तैनाती लेने वाले वीडीओ
शहर के आसपास की ग्राम पंचायतों में तैनाती पाने वाले वीडीओ की मुश्किलें बढ़ गई है। सदर विकास खंड में दिसंबर माह में गांवों का आवंटन किया गया था। जिसमें जुगाड़ से कई वीडीओ ने आसपास के गांव आवंटित करा लिए। अब सीमा विस्तार में आने के कारण उन्हें यह नहीं सूझ रहा है कि वह किस ग्राम पंचायत में जाएं। हालांकि वह अभी चुंनिंदा गांवों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------
वीडीओ और सफाई कर्मचा री हटेंगे
एक अप्रैल से कोहड़ौर, पृथ्वीगंज टाउन एरिया के अस्तित्व में आने के बाद इनके दायरे में आ रहीं ग्राम पंचायतों में तैनात वीडीओ और सफाई कर्मचारियों का अन्यत्र तबादला किया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों ने स्वयं अपनी सुविधा के अनुरूप ग्राम पंचायतों की तलाश करना शुरू कर दिया है।

वर्जन------
नवसृजित टाउन एरिया और नगर पालिका विस्तार में आने वाली ग्राम पंचायतों में सभी विकास कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कराने को कहा गया है। इसके बाद ग्राम पंचायतों में कोई कार्य नहीं होगा, बल्कि नवसृजित टाउन एरिया अपने हिसाब से विकास कार्य कराएगी।
लालजी दूबे, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed