{"_id":"5c7c280abdec220a742dc187","slug":"pratapgarh-two-lakhs-from-grocery-trader-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: किराना व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: किराना व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी
Mon, 04 Mar 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के एक किराना व्यापारी से बदमाशों ने फोन पर दो लाख की रंगदारी मांगी है। समय से रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। कुछ दिनों पहले बदमाशों ने किराना व्यापारी पर फायर भी झोंका था। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। धमकी के बाद किराना व्यापारी का परिवार सहमा हुआ है। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार निवासी केदारनाथ प्रजापति ने गांव में ही किराने की दुकान खोल रखी है। करीब तीन माह पहले उससे रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की बदमाश बार-बार धमकी दे रहे हैँ।
23 फरवरी को वह दुकान पर बैठे थे। तभी दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी देने से इनकार करने पर केदारनाथ को निशाना बनाकर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने अंतू पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार को उसके मोबाइल पर फोन कर दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।