फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Twelve candidates including Rajabhaiya, Ram Singh, Vinod Saroj, Gulshan filled the form

प्रतापगढ़ : राजाभैया, राम सिंह, विनोद सरोज, गुलशन समेत बारह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Sat, 05 Feb 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 09:28 PM IST
सार

शुक्रवार को हुए हंगामे को देखते हुए शनिवार को नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई थी। ड्रोन कैमरे से पल-पल की निगरानी की जा रही थी। डीएम और एसपी दिनभर नामांकन स्थल पर जमा रहे। 

विज्ञापन
Pratapgarh: Twelve candidates including Rajabhaiya, Ram Singh, Vinod Saroj, Gulshan filled the form
Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करते रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को बसंत पंचमी के दिन नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। कुंडा से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, बाबागंज से विनोद सरोज, पट्टी से सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल, कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव समेत कुल 12 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए।

विज्ञापन




शुक्रवार को हुए हंगामे को देखते हुए शनिवार को नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई थी। ड्रोन कैमरे से पल-पल की निगरानी की जा रही थी। डीएम और एसपी दिनभर नामांकन स्थल पर जमा रहे। 
विज्ञापन



विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए शनिवार को नामांकन स्थल क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में विधानसभा क्षेत्र कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संस्थापक  रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, बहुजन समाज पार्टी से मो. फहीम, समाजवादी पार्टी से गुलशन यादव, विधानसभा बाबागंज से जनसत्ता दल के प्रत्याशी विनोद सरोज ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Twelve candidates including Rajabhaiya, Ram Singh, Vinod Saroj, Gulshan filled the form
Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते राजाभैया। - फोटो : प्रतापगढ़

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
बहुजन समाज पार्टी से सुशील कुमार, विधानसभा विश्वनाथगंज से बहुजन समाज पार्टी से संजय तिवारी, विधानसभा रामपुरखास से बसपा के बांकेलाल पटेल, विधानसभा पट्टी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह, बसपा से फूलचंद्र मिश्र, विधानसभा सदर से निर्दलीय प्रत्याशी माजिदा, पारितोष कुमार और रामजी ने नामांकन किया। विधानसभा रानीगंज से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।

 

 

 

शनिवार को राजाभैया और गुलशन यादव के नामांकन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। करीब पौने दो बजे राजाभैया सगरा रोड से दो गाड़ियों पर अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी और अपने दोनों बेटों के साथ नामांकन करने पहुंचे।

 


राजाभैया के बाहर जाने के बाद सपा प्रत्याशी गुलशन यादव नामांकन करने पहुंचे। राजाभैया के नामांकन करने के समय ही सपा प्रत्याशी के आने की खबर मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने गुलशन यादव को पार्टी कार्यालय पर रोक रखा था। टकराव को रोकने के लिए राजाभैया के जाते ही गुलशन यादव को पुलिसकर्मी नामांकन स्थल तक ले गए।

Pratapgarh: Twelve candidates including Rajabhaiya, Ram Singh, Vinod Saroj, Gulshan filled the form
Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे राजाभैया। - फोटो : प्रतापगढ़

नामांकन स्थल से हट गईं कुर्सिंयां 
नामांकन स्थल पर शनिवार को एक भी कुर्सी नहीं दिखी। डीएम ने शुक्रवार को कुर्सियां हटाने के लिए कहा था। एक और बदलाव देखने को मिला कि बैरियर के अंदर एक भी सरकारी गाड़ी  नहीं नजर आई। डीएम, एसपी और सीडीओ की गाड़ियां भी बैरियर के बाहर खड़ी नजर आईं। 

 

पति घोड़े पर सवार होकर पहुंचा, पत्नी ने किया नामांकन 
सदर विधानसभा में लोग पार्टी से नामांकन करने पहुंची माजिदा के पति घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे, जबकि माजिदा कार से चल रही थीं। बैरियर के पास पहुंचने पर पति ने घोड़े से उतरकर गले में पहनी माला पत्नी को पहना दी। इसके बाद माजिदा नामांकन करने पहुंचीं।

Pratapgarh: Twelve candidates including Rajabhaiya, Ram Singh, Vinod Saroj, Gulshan filled the form
Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव। - फोटो : प्रतापगढ़

सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर दर्ज हैं बीस मुकदमे 
कुंडा विधानसभा से सपा के प्रत्याशी बनाए गए गुलशन यादव हाईस्कूल पास हैं। उनके ऊपर कुंडा, हथिगवां, मानिकपुर सहित विभिन्न थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश न्यायालय में विचाराधीन हैं। गुलशन यादव 89 लाख 11 हजार 385 रुपये के मालिक है। उनकी पत्नी सीमा देवी के पास 74 लाख 27 हजार 669 रुपये हैं।


गुलशन यादव के पास 50 ग्राम सोना, जबकि पत्नी के पास 40 ग्राम सोना व एक किग्रा चांदी है। गुलशन और उनकी पत्नी के नाम एक-एक फारर्च्यूनर गाड़ी है। पति-पत्नी के पास एक-एक लाख नकदी के साथ ही एसबीआई कुंडा में 71 हजार रुपये, एचडीएफसी कुंडा में दो लाख 22 हजार 606 रुपये, बीओबी कुंडा में 588364 रुपये, एचडीएफसी में एसएस मिनिलर्स के खाते में 16 लाख रुपये जमा हैं। इसके साथ ही डाकघर कुंडा में केबीपी और एलआईसी में बांड ले रखा है। 

Pratapgarh: Twelve candidates including Rajabhaiya, Ram Singh, Vinod Saroj, Gulshan filled the form
Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करते पट्टी से सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल। - फोटो : प्रतापगढ़

एमए-एलएलबी हैं सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल, दर्ज हैं छह मुकदमे 
पट्टी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। एमए, एलएलबी पास राम सिंह पटेल 21 लाख 31 हजार 768 रुपये के मालिक हैं। उनकी पत्नी वरुणा सिंह के नाम 461994 रुपये हैं।


पिस्टल रखने वाले राम सिंह पटेल के पास आठ तोला, जबकि उनकी पत्नी के पास दस तोला सोना है। उनके पास एक फार्च्यूनर गाड़ी भी है। पट्टी स्थित इंडियन बैंक में 9764 रुपये, रायबरेली स्थित पीएनबी शाखा में 297148 रुपये और बीओबी रायबरेली में 72 हजार रुपये जमा हैं। जबकि इनकी पत्नी वरुणा सिंह के पास एसबीआई रायबरेली में 26994 रुपये जमा हैं। 



बसपा प्रत्याशी मो. फहीन पर दर्ज हैं दो मुकदमे 
कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी मो. फहीन पर दो मुकदमे दर्ज हैं। वह 42 लाख 10 हजार 182 रुपये के मालिक हैं। पत्नी गुड़िया बानो के 90 हजार रुपये हैं। फहीन के पास सौ ग्राम सोना जबकि पत्नी के पास पांच ग्राम सोना और आधा किलो चांदी है।

 

 

स्कार्पियो से चलने वाले फहीन के पास एक ट्रक भी है। बीओबी देल्हूपुर में इनके खाते में 5988 रुपये जमा हैं। जबकि पत्नी के पास ढाई हजार रुपये हैं। इसके अलावा इनके पास बीमा पॉलसी और डाक में केबीपी है।

चौबीस घंटे चल रहा है कंट्रोलरूम,  1950 पर कर सकते हैं शिकायत
मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी शिकायत इंद्रभूषण वर्मा ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में कंट्रोलरूम बनाया गया है। यह 24 घंटे अनवरत संचालित है। विधानसभा निर्वाचन से संबंधित कोई  भी शिकायत टोल फ्री नंबर 1950 पर दर्ज कराई जा सकती है।



आयोग द्वारा विकसित शिकायत एप सी-विजिल का संचालन भी जिला सेवायोजन कार्यालय में किया जा रहा है। निर्वाचन के संबंध में सी-विजिल पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिसका त्वरित निस्तारण आनलाइन किया जा रहा है। इसी तरह मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग सेल 24 घंटे कार्य कर रहा है। 



शराब व्यवसायी, पेट्रोलपंप, गैस एजेंसी संचालक बरतें सावधानी 
प्रतापगढ़। वरिष्ठ कोषाधिकारी और जिला नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ दीपकबाबू ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत शराब व्यवसायियों, पेट्रोलपंप, गैस एजेंसी संचालकों द्वारा नकद धनराशि लाने एवं ले जाने में सावधानी बरती जाए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नकद धनराशि को बैंक आदि में जमा कराने के लिए जाते समय उड़नदस्ता टीम को संबंधित प्रपत्र दिखाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed