{"_id":"5cf17e86bdec22072a554746","slug":"pratapgarh-tiny-branch-officials-looted-pistol-and-100-000-lacs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: टाइनी शाखा संचालिका को पिस्टल सटाकर सवा लाख लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: टाइनी शाखा संचालिका को पिस्टल सटाकर सवा लाख लूटे
Sat, 01 Jun 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के भुइदहा में संचालित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैँक की टाइनी शाखा में शुक्रवार को तीन बाइक से पहुंचे सात बदमाशों ने संचालिका को पिस्टल सटाकर एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मोल्लापुर की ओर भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस लूट की घटना से इनकार कर रही है।
भुइदहा निवासी अखिलेश की पत्नी रुचि मिश्रो ने गांव में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अकेली बैठी थी। पति बाजार गया था। बैंक के अंदर दो महिला ग्राहक मौजूद थीं। इस दौरान तीन बाइक से सात लोग वहां पहुंचे।
पांच गेट पर खड़े थे, जबकि तीन बदमाश शाखा में घुस गए। तमंचा लहराकर अंदर मौजूद महिलाओं को डराने लगे। इसके बाद टाइनी शाखा संचालिका को पिस्टल सटाकर कैश काउंटर में मौजूद एक लाख बीस हजार रुपये लूटकर मोल्लापुर की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद बैंक में मौजूद ग्राहक और संचालिका रुचि मिश्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
संचालिका ने फोन पर पति को घटना की जानकारी दी। वह भागकर मौके पर पहुंचा। पत्नी को लेकर कोतवाली पुलिस के पास गया और लूट की तहरीर दी। दूसरी तरफ पुलिस घटना को फर्जी बताती रही। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
टाइनी शाखा में तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सभी ने अपने चेहरे ढके थे। बैंक से काफी दूर बाइक खड़ी की थी।