{"_id":"61869c53c9ca3b0e5b6ce240","slug":"pratapgarh-the-condition-of-three-youths-deteriorated-after-drinking-insecticide-mixed-with-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : शराब में कीटनाशक मिलाकर पीने से तीन युवकों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : शराब में कीटनाशक मिलाकर पीने से तीन युवकों की हालत बिगड़ी
Sat, 06 Nov 2021 08:46 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Nov 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : Social Media
शराब में अधिक नशा करने के चक्कर में कीटनाशक की दवा मिलाकर पीना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। तीनों यूवको की तबीयत बिगड़ गई। बता दें की नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी (वाजिदपुर) गांव के रहने वाले सुभाष पुत्र बब्बू (18) वर्ष अनीश पुत्र शरीफ (24) वर्ष व अमन पुत्र विश्वनाथ (18) वर्ष यह तीनों युवक शनिवार की दोपहर गांव के पास एक बाग में बैठकर शराब में कुछ अधिक नशा करने के चक्कर में कीटनाशक की दवा मिलाकर पी लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। जब इसकी जानकारी तीनों युवकों के परिजनों को हुई तो तुरंत तीनों को लेकर ऊंचाहार इलाज के लिए ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद इलाज के लिए रायबरेली भेज दिया। अब तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन