फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Supporters clap over inflation and law and order

प्रतापगढ़: महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार

Sun, 06 Sep 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Supporters clap over inflation and law and order
बाबागंज ब्लाक में प्रदर्शन करने जाते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शनिवार को बाबागंज ब्लाक में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कमेटी के निर्देश पर सपा के बाबागंज विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। ब्लाक मुख्यालय से लखपेड़ा बाजार तक प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सरकार की गलत नीतियों, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल की महंगाई, निजीकरण, महिलाओं के शोषण का विरोध करते हुए देवसरा ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव को न्याय देने की मांग की गई। प्रदर्शन में विधानसभा उपाध्यक्ष विनीत यादव, दीपक कृष्ण यादव, प्रमोद पासी, श्याममणि शुक्ल, आफताब अहमद, राजेश पटेल, शिवनारायण यादव, राज यादव, कामता प्रसाद, भारत लाल, नरेंद्र पाल, रामचंद्र, अजय यादव, लालबहादुर, अभिषेक यादव, विकास, मीडिया प्रभारी गयाप्रशाद मौर्या, लालमनि पटेल, सदाशिव पासी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस
सड़क पर जाम लगाने और पुलिस से धक्कामुक्की करने पर पुलिस ने 51 लोगों को नामजद किया है। इसके साथ ही 25-25 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दो दिन पहले टीका लगाने के बाद तबियत खराब होने से बच्चे की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था।
महेशगंज थाना क्षेत्र के खुशिहाल का पुरवा गांव निवासी शोभनाथ सरोज के आठ माह के पुत्र शनि की टीका लगाने के बाद तबियत बिगड़ गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और टीका लगाने वाली एएनएम मिथिलेश कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव गांव पहुंचने पर परिजनों संग ग्रामीणों ने कुंडा-जेठवारा मार्ग शुकुलपुर चौराहे पर जाम लगा दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की थी। इस मामले में थाने के एसएसआई श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने बच्चे के पिता समेत 51 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने, भीड़ जुटाने, सरकारी कार्य में बाधा, चक्काजाम और लाकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed