फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Speeding bike collided with electric pole, two youths died

प्रतापगढ : तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो युवकों की मौत, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

Thu, 11 Aug 2022 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 09:09 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के रखहा गांव निवासी मनोज कुमार (30) बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त जसवीर सिंह (25) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जरैया गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Speeding bike collided with electric pole, two youths died
pratapgarh news : accident in pratapgarh - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर कोतवाली के सुखपालनगर तिराहे के करीब बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन



कंधई थाना क्षेत्र के रखहा गांव निवासी मनोज कुमार (30) बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त जसवीर सिंह (25) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जरैया गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सुखपालनगर तिराहे से आगे मोड़ पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने जसवीर को मृत घोषित कर दिया। मनोज के घायल होने की खबर पर परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के रेफर करने पर उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, मगर रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। भोर में परिजन शव लेकर घर पहुंचे। शव देखते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले हुई थी शादी, पत्नी से मिलने गया था जसवीर
रखहा निवासी जसवीर और मनोज गहरे दोस्त थे। जसवीर की शादी 20 मई 2022 को मोहनगंज के जरैया निवासी कालिका प्रसाद सिंह की बेटी पूजा के साथ हुई थी। पत्नी मायके में थी। जिससे मिलने के लिए जसवीर अपने दोस्त मनोज को साथ लेकर निकला था। 


दो माह पहले मुंबई से आया था मनोज
मनोज मुंबई में काम करता था। हादसे में घायल पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर दो माह पहले वह घर आया था। रात में जसवीर के ससुराल के लोग दोनों को रोक रहे थे, मगर वे नहीं माने। मनोज की पत्नी रेशमा व छोटे भाई करन का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed