फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Shootout firing in the rigging, three shotguns including the woman

प्रतापगढ़: रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत तीन को लगी गोली 

Wed, 20 Mar 2019 10:45 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Mar 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Shootout firing in the rigging, three shotguns including the woman
दोनों पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर - फोटो : प्रतापगढ़

विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेर कला में मुकदमे में सुलह न करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। 12 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया।

रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेर कला निवासी इश्तियाक और पड़ोसी इबरार के बीच रंजिश चली आ रही है। एक सप्ताह पूर्व इबरार पक्ष के लोगों ने मऊडंडिया के पास इश्तियाक को पीटकर घायल कर दिया था। इस मामले में इश्तियाक की ओर से केस दर्ज कराया गया था। मुकदमे में सुलह के लिए इबरार पक्ष के लोग कई दिनों से दबाव बना रहे थे। बुधवार की शाम इश्तियाक का भाई अशफाक घर के करीब बैठा था। तभी इबरार पक्ष के लोग असलहा लेकर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फायरिंग होने लगी। गोली अशफाक (35) के पेट में जा घुसी। यह देख पड़ोसी जुल्फिकार (25) पुत्र इसराइल व उसकी चचेरी बहन सैफुन निशा (20) पुत्री किफायत बचाने दौड़ी। फायरिंग के दौरान जुल्फिकार और सैफुन को भी गोली लग गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं। गांव के लोग बीच-बचाव का साहस नहीं जुटा सके। करीब 12 राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर घर छोड़कर भाग निकले। गोली लगने से घायल युवती समेत तीनों को पहले सीएचसी रानीगंज ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा। अशफाक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। अशफाक के पेट में गोली लगी है। एसओ रानीगंज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुंबई से धमकी दे रहा था इबरार
रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेर कला निवासी इश्तियाक और इबरार मुंबई में एक कंपनी में ट्रक चलाते हैं। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कुछ दिनों पहले इश्तियाक लाइसेंस रिन्यूवल कराने के लिए घर आया। आरोप है कि इबरार ने धमकी दी थी कि घर पर बदला लिया जाएगा। इसी को लेकर लोगों ने इश्तियाक को पहले मारापीटा।

पहले से ही मारपीट की थी तैयारी
दहेर कला में पहले से ही मारपीट की तैयारी इबरार पक्ष के लोगों ने कर रखी थी। बाहरी लोगों को बुला लिया गया था। विवाद शुरू होते ही लोग फायरिंग करने लगे। जिससे लोग जान बचाने के लिए घरों में छिप गए, लेकिन महिलाओं ने मोर्चा संभाला और ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद मारपीट करने वाले तितर बितर होने लगे।


आरोपी मुकदमे में सुलह का बना रहे थे दबाव
रानीगंज के दहेर कला निवासी इश्तियाक और इबरार मुंबई में एक ही कंपनी का वाहन चलाते थे। वहां उनके बीच विवाद हो गया था। इबरार ने धमकी दी थी कि घर पर बदला लेगा। इश्तियाक लाइसेंस रिन्यूवल कराने के लिए घर आया। जातमाली बाजार से लौटते समय लोगों ने इश्तियाक को पीटा भी था। फिर भी बदले की आग ठंडी नहीं हुई थी। दोनों पक्षों में तनातनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed