{"_id":"61f2f571d0500138657324b6","slug":"pratapgarh-samajwadi-party-has-nominated-brajesh-chaudhary-from-babaganj-congress-has-nominated-sunita-patel-from-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : सपा ने बाबागंज से ब्रजेश चौधरी, कांग्रेस ने पट्टी से सुनीता पटेल को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : सपा ने बाबागंज से ब्रजेश चौधरी, कांग्रेस ने पट्टी से सुनीता पटेल को बनाया उम्मीदवार
Fri, 28 Jan 2022 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:11 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने अब तक जिले की सात विधानसभा में से चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी की ओर से लक्ष्मणपुर विकासखंड के चंदापुर के रहने वाले ब्रजेश कुमार चौधरी को बाबागंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया।
विज्ञापन
भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों पर दर्ज हुए मुकदमे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने बाबागंज विधानसभा से ब्रजेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने अपना दल से पार्टी में शामिल हुईं सुनीता पटेल को पट्टी से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, जन अधिकार पार्टी व एमआईएम गठबंधन ने विश्वनाथगंज विधानसभा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने अब तक जिले की सात विधानसभा में से चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी की ओर से लक्ष्मणपुर विकासखंड के चंदापुर के रहने वाले ब्रजेश कुमार चौधरी को बाबागंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया। ब्रजेश चौधरी वर्ष 2004 से ही छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। एटा जनपद में इंटर कॉलेज में शिक्षक ब्रजेश कुमार चौधरी समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ में जिला महामंत्री के पद पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कांग्रेस नेतृत्व ने पट्टी विधानसभा से सुनीता पटेल को प्रत्याशी बनाया है। सुनीता पूर्व में अपना दल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं। वह 2010 में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य भी चुनी गई थीं। अद की राजनीति में सक्रिय रहते हुए वह लगातार समाज के लोगों की आवाज बुलंद करती रहीं। अचानक कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद सुनीता चर्चा में आ गईं।
विज्ञापन
एआईएमआईएम व जन अधिकार पार्टी के गठबंधन के बाद विश्वनाथगंज विधानसभा की सीट जन अधिकार पार्टी को मिली है। बाबू कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार ने बृहस्पतिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ को विश्वनाथगंज से प्रत्याशी घोषित किया है।