{"_id":"60ef29268ebc3ec75a7ad7e7","slug":"pratapgarh-s-new-sp-satpal-said-will-answer-bullet-with-bullet-pratapgarh-news-ald310882536","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ के नए एसपी सतपाल बोले, गोली से देंगे गोली का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ के नए एसपी सतपाल बोले, गोली से देंगे गोली का जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि खाकी का मनोबल गिराने वाले अपराधी अपनी खैर न समझें। उन्हें गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा। भयमुक्त माहौल बनाना उनकी प्राथमिकता है। अपराधों में संलिप्त पुलिसकर्मी भी खुद को महफूज न समझें। वे जेल जाने के लिए तैयार रहें।
मंगलवार की देर रात कार्यभार ग्रहण करने वाले नवागत पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सई कांप्लेक्स में मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 बैच के आईपीएस हैं। ट्रेंनिग के दौरान पहली पोस्टिंग एएसपी मेरठ के रूप में हुई। उसके बाद एसपी सिटी मुजफ्फरनगर रहे। फतेहपुर जनपद में बतौर पुलिस अधीक्षक सात माह तक कार्यभार संभाला।
उन्होंने कहा कि इस जनपद से गुजरने वाले या रहने वाले सभी व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। वह भयमुक्त माहौल के बीच गुजरें। यही उनकी प्राथमिकता है। थानों पर पीड़ितों की सुनवाई हो। समय से मुकदमों का विवेचना हो और अपराधियों को सजा मिले। यदि कोई भी बदमाश पुलिसकर्मियों को गोली मारता है तो उसे भी जवाब गोली से ही मिलेगा।