फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Retired CO sleeping at home shot from window, condition critical

प्रतापगढ़: घर में सो रहे रिटायर्ड सीओ को खिड़की से मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
सार

  • गांव के पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, दो लोग हिरासत में 
  • पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे हैं घायल सीओ

विज्ञापन
Pratapgarh: Retired CO sleeping at home shot from window, condition critical
रिटायर्ड सीओ को गोली मारने की सूचना पर पहुंचकर जांच करती पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

घुइसरनाथधाम। घर के अंदर सो रहे रिटायर्ड सीओ को रंजिश के चलते खिड़की से गोली मार दी गई। आधी रात सीओ को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। पेट व हाथ में गोली लगने से घायल सीओ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में गांव के ही पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पूरब निवासी विनय चंद्र शुक्ल (62) पुलिस उपाधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पिता स्व. राजाराम किसान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मां अमोला देवी विधायक रह चुकी हैं। सीओ पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। बुधवार को वह खेती-किसानी व गोशाला की देखभाल के सिलसिले में गांव आए थे। रात में वह घर के आगे के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इस बीच गांव के पांच लोग पहुंचे और खिड़की से सो रहे सीओ पर फायर झोंक दिया। आधी रात गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो सीओ को खून से लथपथ देख सन्न रह गए। परिजन घायल सीओ को लेकर सांगीपुर थाने पहुंचे, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मामले में पीड़ित की तहरीर पर गांव के उमाकांत शुक्ल, सत्यम, शिवम, अरविंद तिवारी व अभिषेक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिटायर्ड सीओ का आरोप है कि गोशाला व खेतीबारी की देखभाल के के लिए उन्होंने आरोपियों को रखा था। कुछ दिन पहले आरोपियों ने गोशाला से मोटर व राशन गायब कर दिया, जिसके बाद आरोपियों से उनकी अनबन हो गई। इसके बाद से आरोपी उन्हें मार डालने की धमकी दे रहे थे। सांगीपुर एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed