फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Respect for the honor of women power

प्रतापगढ़: नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प 

Fri, 08 Mar 2019 11:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Respect for the honor of women power
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : प्रतापगढ़
 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों मेें जहां वक्ताओं ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं स्कूलों में बच्चों ने नाट्य मंचन, गीतों की प्रस्तुतियों से नारी शक्ति की गाथाओं का वर्णन कर समाज में इनके महत्व को बतलाया।
विज्ञापन


शहर के कंपनी बाग स्थित शहीद उद्यान में संवेदना महिला उत्थान समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर पदाधिकारियों ने कविताएं प्रस्तुत कीं। वहीं समिति द्वारा 12 गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के बगैर समाज का उत्थान संभव नहीं है। समाज को भेदभाव की भावना से उपर उठकर सोचना होगा। इस अवसर पर संस्थापक पूनम श्रीवास्तव, अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, नीलम, अर्चना, अलोक सक्सेना, रचना, रतना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में वीमेन लायर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने कहा कि नारी समाज को खुद आगे आना चाहिए। उसे अपने स्वरूप को पहचानना होगा। इस अवसर पर महिला थाना की  सब इंस्पेक्टर नीता त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, विभा पांडे, संगीता, मिनी शुक्ला, पूनम, श्रद्धा, ज्योति, ममता आदि मौजूद रहीं।  इसी तरह जन शिक्षण संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खंड लक्ष्मणपुर के उमरौड़ा रघुनाथपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। संस्थान के निदेशक वीके मिश्र ने कहा कि महिलाएं परिवार एवं समाज की धुरी हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी यूपी सिंह, पूजा मिश्रा, वंदना द्विवेदी, सुप्रिया पांडेय, सुधाकर द्विवेदी आदि मौजूद रहीं। 

अस्पताल में बेटियों को जन्म देने वाली एक दर्जन महिलाओं को किया सम्मानित 
 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल के जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने वेलकम बिटिया अभियान के तहत जिला महिला अस्पताल बेटियों को जन्म देने वाली एक दर्जन महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें उपहार भेंट किया।

क्लब की महिला इकाई की पदाधिकारियों ने बधाई गीत, सोहर गाकर परिवारीजनों को बधाई दी। बेटियों के महत्व को बताया। इस दौरान बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, बेटियों का करें सम्मान, तभी करेगा देश उत्थान के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि आज देश में बेटियां सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खेल, साहित्य, शिक्षा, राजनीति सभी क्षेत्रों में कीर्तिमान गढ़ रही हैं। हम सभी को बेटा-बेटी की मानसिकता से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है।

जिससे कि देश के  विकास को नया आयाम मिल सके। अध्यक्षता डा. दयाराम मौर्य रत्न ने की। इस अवसर पर वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, आरती, रेखा उमरवैश्य, अर्चना पांडेय, छेदीलाल, देवानंद, कृष्ण मोहन, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

जागरूकता रैली निकालकर दिया महिला सशक्तिकरण संदेश 
 पट्टी तहसील क्षेत्र के बहुता ग्राम पंचायत में तरुण चेतना संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकार सम्मेलन एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने नारा लगाते हुए पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण किया।

मुख्य अतिथि पट्टी थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि महिलाओं के बगैर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। संचालन शिव कुमारी ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वाहिद अंसारी, सीताराम वर्मा, रीना देवी, बिंदु सरोज, शकुंतला, आरती देवी, श्यामशंकर, लाल बहादुर, मुजम्मिल हुसैन, नीरज देवी, नीलम आदि मौजूद रहीं।  

नारी शक्ति का करें सम्मान 
विश्व महिला दिवस पर जनता विकास सेवा समिति के तत्वावधान मे कुसवापुर में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विद्याभूषण ने नारी शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज को नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। संस्था के सचिव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने महिला के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न येाजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. अवधेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सामाजिक योगदान पर कृष्णा को मिला सम्मान
 नगर में ब्रह्मदेव समाज के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए कृष्णा मिश्रा को साल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन ब्रह्मदेव समाज के जिलाध्यक्ष सतेंद्र नारायण तिवारी ने किया।


संचालन ब्रजघोष ओझा ने किया। इस मौके पर डॉ. रामकुमार पांडेय, डॉ. श्रीधर पांडेय, जयप्रकाश मिश्र, प्रतिभा त्रिपाठी, निर्मला मिश्रा, ममता त्रिपाठी, श्रद्धा शुक्ला, रेखा ओझा, प्रतिमा त्रिपाठी, पुष्पा शुक्ला, उमा पांडेय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed