फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Ratna Singh succeeded in assuming father's legacy

प्रतापगढ़: पिता की विरासत संभालने में कामयाब हुईं रत्ना सिंह

Thu, 28 Mar 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Ratna Singh succeeded in assuming father's legacy
रत्ना सिंह - फोटो : प्रतापगढ़

विज्ञापन
 कालाकांकर रियासत के राजा दिनेश सिंह के निधन के बाद उनकी राजनैतिक विरासत सबसे छोटी बेटी रत्ना सिंह ने संभाली। पहली बार में ही वर्ष 1996 में आम चुनाव के दौरान मैदान में उतरीं रत्ना सिंह सांसद बनने में कामयाब रहीं। उन्होंने भाजपा के उदयराज मिश्रा को पराजित किया।

राजा दिनेश सिंह के निधन के बाद उनकी राजनैतिक विरासत सबसे छोटी बेटी रत्ना सिंह को मिली। उन्होंने जिले की राजनीति में कदम रखा। उस समय प्रतापगढ़ लोकसभा सीट में कुंडा, विहार, सदर, गड़वारा और रामपुर खास विधानसभा शामिल थी। पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरीं रत्ना सिंह ने भाजपा की लहर के बावजूद दमखम से चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी हर कदम पर उनके साथ खड़े नजर आए। जिले की जनता के बीच बहन-बेटी के रूप में समर्थन मांगने के लिए रत्ना सिंह लोगों के बीच पहुंचीं। लोगों ने भी उन्हे हाथोंहाथ लिया। जिले की सीट त्रिकोणीय लड़ाई लड़ी में फंसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान बाद परिणाम आया तो रत्ना सिंह को 139326 मत मिले। जबकि दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी उदयराज मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 117689 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जनता दल के प्रत्याशी भोला सिंह को 108231 मत मिले। 


41 उम्मीदवारों ने किया था नामांकन, 38 प्रत्याशियों की जब्त हो गई थी जमानत 
वर्ष 2014 तक हुए आम चुनाव में इतने उम्मीदवारों ने किसी भी चुनाव में नामांकन नहीं किए। 1996 के आम चुनाव में कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें से 38 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके थे।

प्रत्याशी    दल    मत

रत्ना सिंह    कांग्रेस    139326 
उदयराज मिश्रा    भाजपा    117689
भोला सिंह    जद    108231
बशीर पहलवान    बसपा    36964
श्रीराम वर्मा    आईएनडी    28390
धीरेंद्रप्रताप    आईएनडी    3434
उदय सिंह    आईएनडी    3422
मनीषचंद्र    आईएनडी    2819
रमेशचंद्र    सीपीआई    2033
सुधीर बहादुर    आईएनडी    1866
महानारायण    आईएनडी    1479
जफरयाब बेग    आईएनडी    1355
अनूप सिंह    आईएनडी    1338
मुनीर अहमद    आईएनडी    1329
श्रीनारायण    आईएनडी    1186
रमाशंकर    आईएनडी    1178
हरिदत्त    आईएनडी    1169
नरेंद्र बहादुर    एआईआईसी    1128
संगीता देवी    आईएनडी    1084
हाफिज अहमद    आईएनडी    805
स्वतंत्र बहादुर    आईएनडी    796
हरिशरण    आईएनडी    756
राधेश्याम    आईएनडी    729
रामकुमार अहीर    आईएनडी    728
श्रीपाल    आईएनडी    711
राजेंद्र सिंह    आईएनडी    698
सत्य प्रकाश    आईएनडी    694
राजेश सिंह    आईएनडी    667
कृष्ण कुमार    आईएनडी    507
रमेशदत्त    आईएनडी    501
सावित्री    आईएनडी    491
विजय प्रकाश    आईएनडी    487
इश्तियाक अहमद    आईएनडी    481
राम आसरे    आईएनडी    418
उदयनाथ    आईएनडी    408
अभय सिंह    पीएसपी    407
बेनीमाधव यादव    आईएनडी    366
रामलखन    आईएनडी    364
सत्यदेव सिंह    आईएनडी    240
अनवारुल हसन    आईएनडी    143
अब्बास अली    आईएनडी    102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed