फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Pramod Tiwari targeted the government over inflation

प्रतापगढ़ : प्रमोद तिवारी ने महंगाई को लेकर सरकार पर साथा निशाना

Tue, 05 Apr 2022 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Pramod Tiwari targeted the government over inflation
कांग्रेस नेता ने मंहगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

लालगंज। केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सोमवार को अमांवा के गऊघाट पहुंचकर अग्रिपीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। श्री तिवारी ने छोटेलाल वर्मा, वंशीलाल समेत अन्य अग्निकांड पीड़ितों को सहायता सामग्री की किट व आर्थिक सहयोग देकर उनके आंसू पोंछा। इसके पूर्व सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार मंहगाई पर जानबूझकर नियंत्रण नहीं कर रही है। ताकि उसके पूंजीपति मित्रों को चुनाव के बाद फिर से फायदा पहुंचाया जा सके। 12 दिनों में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाते हुए आठ रूपए तक ऊंचा कर दिया। घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ाकर जनता को मंहगाई की मार दी गई। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह, अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, झबूल राजा, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, राजपति सिंह, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, अंशुमान तिवारी आदि मौजूद रहे।
आग लगने से जल गई 85 बीघे गेहूं की फसल
संवाद न्यूज एजेंसीलालगंज। स्थानीय कोतवाली के प्रतापरुद्रपुर समेत तीन गांव में लगी आग से 85 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अफरा-तफरी के बीच हर कोई अपनी फसल बचाने के लिए भागदौड़ करता रहा मगर नाकामी हाथ लगने पर बेबस आंखों से आंसू गिरता रहा। किसान अपनी खून पसीने की कमाई राख के ढेर में तब्दील होते देखते रह गए। फायरब्रिगेड की टीम घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के प्रतापरुद्रपुर गांव में सोमवार को अपराह्न तीन बजे अज्ञात कारणों से गेंहू के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और तेजी से तीन गांव के किसानों के खेतों में जा पहुंची। आग की चपेट में आने से प्रतापरुद्रपुर के मुन्ना गौतम, प्रदीप मौर्य, संदीप मौर्य, रामकृष्ण मौर्य, सराय लालमती के रामकली पत्नी विश्वनाथ, उमाकांत तिवारी, कलावती पत्नी सदाशिव समेत सरदार प्रजापति, लक्ष्मीनारायण, हरिश्चंद्र यादव, राम औतार पटेल, शोभनाथ, हरिशंकर, नंदलाल आदि की गेंहू की फसल धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक गाढ़ी कमाई से तैयार गेंहू की फसल स्वाहा हो गई थी। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतापरुद्रपुर, सराय लालमती व धारूपुर के में आग की चपेट में आने से लगभग 85 बीघा गेहूं जल गया। आगजनी की घटना के बाद पीड़ित परिवार की आंखों में आंसू छलक उठे। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर राजस्व की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। इसके बाद पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उधर लालगंज के पूरे नेवाजी में अज्ञात कारणों से लगी आग में कल्पनाथ की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल स्वाहा हो गई।

दर्शन करने गए श्रद्धालु की तालाब में डूबने से मौत
लालगंज। अमेठी जिले में एक देवी धाम पर दर्शन करने गए श्रद्धालु की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा लखरैयां निवासी अरविंद कुमार वर्मा(20) पुत्र राजाराम वर्मा सोमवार को साथियों के साथ दर्शन करने अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में स्थित दुर्गन भवानी धाम मनीपुर गया था। दर्शन से पहले देवी धाम के समीप तालाब में वह साथियों के साथ नहाने लगा। नहाने के दौरान गहरने पानी में जाने से अरविंद डूबने लगा। इसस पहले कि साथी उसे बचा पाते वह गहरे पानी में समा गया। लगभग घंटे भी की खोजबीन के बाद श्रद्धालु का शव तालाब से बरामद हो गया। जानकारी पर गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रद्धालु के मौत की जानकारी मिलने पर उसके गांव में हाहाकार मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed