फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Police backfight in Jethwa Bawal

प्रतापगढ़: जेठवारा बवाल में पुलिस बैकफुट पर

Sun, 24 Mar 2019 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Police backfight in Jethwa Bawal
जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में ग्रामीणों व थानाध्यक्ष के बीच चली पंचायत - फोटो : प्रतापगढ़
 होला का पुरवा में शुक्रवार की शाम हुए बवाल के मामले में जेठवारा पुलिस बैकफुट पर आ गई। सिपाहियों से अभद्रता व पथराव करने वाले कुछ आरोपियों को सत्ता दल के नेताओं के दबाव में आधी रात को छोड़ना पड़ा। शनिवार को घटनास्थल पर घंटों पंचायत होती रही। पंचायत में पुलिस को शर्मसार होना पड़ा। बाद में थाने की सरकारी जीप के प्राइवेट वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। एक जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के होला का पुरवा में शुक्रवार की शाम गुड्डू की चाय की दुकान पर एकत्र लोगों की तलाशी लेने पर बवाल हो गया था। बुुजुर्गों व गांव के लोगों की तलाशी लेने पर लोग भड़क उठे थे। कुछ लोगों ने सिपाहियों के साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे एसओ ने अभद्रता कर रहे लोगों को दूर तक दौड़ाया। जवाब में ग्रामीण पुलिस पर पथराव करने लगे। पथराव में डायल हंड्रेड की गाड़ी का शीशा टूट  गया था। थाने की जीप को भी नुकसान पहुंचा था। बाद में पुलिस आधा दर्जन आरोपियों को थाने पर उठा ले गई।
विज्ञापन


हालांकि वह ज्यादा देर तक थाने की हवालात में कैद नहीं रह सके। आखिरकार पुलिस को सत्ता दल के नेताओं के दबाव में आरोपियों को आधी रात को छोड़ना पड़ा। इस घटना को लेकर शनिवार को घटनास्थल पर एक जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में ग्रामीणों व पुलिस की पंचायत शुरू हुई। कई घंटों तक चली पंचायत में ग्रामीणों व थानाध्यक्ष के बीच तकरार भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदियों की मानें तो लोगों की जिद थी कि थाने की सरकारी जीप चलाने वाले प्राइवेट चालक राधेश्याम मिश्रा उर्फ बब्लू पुत्र रामसूरत निवासी छेदी का पुरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और हल्का दरोगा शिवशंकर राम को वहां से हटाया जाए।

पंचायत के बीच ही थानाध्यक्ष वहां से निकले। उन्होंने राजेंद्र पटेल निवासी होला का पुरवा की तहरीर पर प्राइवेट चालक के खिलाफ महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जेठवारा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। रात में जो लोग पकड़े गए थे, उन लोगों की कोई गलती नहीं थी।


विवाद करने वाले सिपाहियों को माफी क्यों
होला का पुरवा चौराहे पर तलाशी के दौरान विवाद बढ़ाने वाले सिपाहियों को आखिर माफी क्यों मिल गई। जबकि विवाद तो उन्हीं लोगों से प्रारंभ हुआ था। बलि का बकरा प्राइवेट वाहन चालक राधेश्याम मिश्रा को बनाया गया। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed