{"_id":"5c7d6d85bdec22144631729d","slug":"pratapgarh-on-the-convicted-hunger-strike-of-two-barracks-in-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: जिला जेल में बवाल, दो बैरकों के बंदी भूख हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: जिला जेल में बवाल, दो बैरकों के बंदी भूख हड़ताल पर
Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में सोमवार को बंदियों ने जमकर बवाल काटा। खाना खाने से इनकार कर दिया। जेलर ने इसकी सूचना एडीएम के साथ एसपी को दी। खबर मिलते ही एएसपी पूर्वी भारी फोर्स के साथ जेल पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक जेल में तलाशी चल रही थी। किसी अफसर के मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा था।
जेल सूत्रों की मानी जाए तो जिला जेल में बंद ज्यादातर बंदी मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। रविवार रात तलाशी के दौरान चार और पांच नंबर बैरक में दो मोबाइल फोन मिले थे। जिसे जेल प्रशासन ने जब्त कर लिया और दोनों बैरकों में रहने वाले बंदियों को बदल दिया। इससे अन्य बंदी नाराज हो गए।
सोमवार को उन्होंने खाना खाने से इनकार कर दिया। जेल प्रशासन पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। चर्चा है कि जेल में दो गुट के बीच मारपीट भी हुई है। इसको लेकर जिला जेल में बवाल बढ़ गया। जेलर ने इसकी सूचना एसपी के साथ डीएम को दी।
विज्ञापन
खबर मिलते ही एडीएम व एएसपी पूर्वी अवनीश कुमार भारी फोर्स लेकर जेल पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक जेल में तलाशी अभियान चल रहा था। इस बारे में जेल अधीक्षक और एएसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर था।