फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Omprakash Rajbhar, going to Govindpur village, stopped other leaders, no more than police

Pratapgarh: गोविंदपुर गांव जा रहे ओमप्रकाश राजभर समेत अन्य नेताओं को रोका, पुलिस से नोकझोंक 

Wed, 10 Jun 2020 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jun 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Omprakash Rajbhar, going to Govindpur village, stopped other leaders, no more than police
पट्टी के गोविंदपुर जा रहे पुलिस द्वारा रोके जाने पर खड़े पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : pratapgarh
आसपुर देवसरा के गोविंदपुर व पट्टी कोतवाली के परसद गांव के अग्निपीड़ितों से मिलने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस पर पुलिस की नेताओं से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सभी लौट गए।
विज्ञापन


पट्टी थाना क्षेत्र के धुंई निवासी रामआसरे तिवारी व आसपुर देवसरा के गोविंदपुर निवासी नन्हे वर्मा के बीच 21 मई की शाम खेत में मवेशी जाने को लेकर विवाद हुआ था। 22 मई को गोविंदपुर में पंचायत के बाद बवाल में पांच पुलिसकर्मियों समेत करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। गोविंदपुर में बद्री प्रसाद वर्मा की पशुशाला में संदिग्ध दशा में लगी आग के कारण तीन मवेशी झुलस गए थे।
विज्ञापन


 

Pratapgarh: Omprakash Rajbhar, going to Govindpur village, stopped other leaders, no more than police
पट्टी के गोविंदपुर जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की वीडियो रिकार्डिंग करती पुलिस। - फोटो : pratapgarh
पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, भारतीय उपेक्षित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति, भारतीय मानव समाज पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिंद व जन अधिकार पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू मौर्या बुधवार को गोविंदपुर गांव में अग्निपीड़ितों से मिलने जा रहे थे।

इस दौरान पुलिस ने गाोविंदपुर गांव के बार्डर पर सभी नेताओं को रोक लिया। इस पर नेताओं की पुलिस से नोकझोंक होने लगी। ओमप्रकाश राजभर ने पूछा कि किसके आदेश पर उन्हेें रोका जा रहा हैं। वह पुलिस से आर्डर दिखाने के लिए कहने लगे।

इस पर पट्टी कोतवाल ने डीएम से परमीशन लेकर आने पर ही जाने देने की बात कही। इस पर सभी लौट गए। प्रेस से बात करते हुए राजभर ने कहा कि पुलिस सरकार की गुलाम है। सरकार नहीं चाहती कि पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यक समाज के नेता पीड़ितों के दरवाजे पर जाकर दुख-दर्द बांटें। प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है। इस मामले को लेकर डीजीपी व मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed