फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Lover released from jail refused to marry, girlfriend consumed poisonous substance

Pratapgarh News : जेल से छूटे प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 14 Sep 2025 05:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद प्रेमी सुलह के बाद प्रेमिका से शादी से मुकर गया। दबाव बढ़ने पर वह घर से भाग निकला। इससे आहत होकर प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर रानीगंज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Lover released from jail refused to marry, girlfriend consumed poisonous substance
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद प्रेमी सुलह के बाद प्रेमिका से शादी से मुकर गया। दबाव बढ़ने पर वह घर से भाग निकला। इससे आहत होकर प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर रानीगंज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने छह माह पहले जयरामपुर निवासी गौरव पटेल के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कराया था। न्यायालय में आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी करने की बात स्वीकार कर ली। उसी आधार पर आरोपी प्रेमी को न्यायालय से जमानत मिल गई। जमानत से छूटते ही प्रेमी घर आया। उसने कुछ दिनों बाद शादी से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

लोगों का दबाव बढ़ने पर वह घर छोड़कर चला गया। प्रेमी के भाग जाने की खबर मिलते ही प्रेमिका ने रविवार को आत्मघाती कदम उठाया। युवती का कहना है कि आरोपी युवक उससे प्रेम करता था। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। अब उसके सामने जान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। रानीगंज थानाध्यक्ष प्रभात कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पी लिया केमिकल, गंभीर

रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी मिसिद्दीपुर निवासी 25 वर्षीय हिमांशु कई दिनों से घरेलू विवाद के कारण परेशान है। रविवार को पारिवारिक कलह के कारण उसने आपा खो दिया। अचानक शौचालय साफ करने के लिए रखा केमिकल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शादी का झांसा देकर युवक बनाता रहा युवती के साथ शारीरिक संबंध

जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा चौकी क्षेत्र के फशियालगढ़ गांव निवासी सारिक पुत्र इद्रीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि शादी के नाम पर वह संबंध बना रहा था। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां भी दी। पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed