{"_id":"ad0c8c24a745c98fcd63334407281b79","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-537","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई से आक्रोशित छात्रों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की पिटाई से आक्रोशित छात्रों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनावां स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान भारी हंगामा मचा। शिक्षक की पिटाई से आक्रोशित छात्र मैदान से बाहर निकलकर शोरशराबा करने लगे। आक्रोशित छात्रों को मनाने में शिक्षकों का पसीना छूट गया। पॉलीटेक्निक कॉलेज में 27 दिसंबर से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई है। सोमवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता चल रही थी। चार हाउस बनाकर प्रतियोगिता शिक्षक संपन्न करा रहे थे।
छात्रों का आरोप है कि प्रतियोगिता के दौरान मालवीय हाउस के कप्तान अमरेंद्र प्रताप सिंह को एक शिक्षक ने थप्पड़ जड़ दिए। अपने कप्तान को थप्पड़ मारने से नाराज छात्र हंगामा करने लगे। छात्रों का रुख देख दूसरे शिक्षक उन्हें शांत कराने में जुट गए , लेकिन वे मैदान में बने मंच तक पहुंचे और शिक्षक के रवैये पर नाराजगी जताते हुए हूटिंग करने लगे। शोरशराबे के दौरान छात्रों का एक गुट मैदान से बाहर चला गया। तभी सीनियर शिक्षक अमिताभ त्रिपाठी पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की। मैदान से बाहर चले गए छात्रों को भी शिक्षक समझाबुझाकर लाए। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता रोक दी गई। छात्रों का आरोप था कि शिक्षक परीक्षा के समय कम अंक देने और अनुशासन के नाम पर कार्रवाई की धौंस दिखाकर सभी को डराते हैं। ताकि वे लोग अपनी आवाज न उठा सकें।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में रविवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। छात्रों का आरोप है कि रविवार को भी लंच पैकेट वितरित करने में भेदभाव किया गया था। हालांकि शिक्षकों ने छात्रों के शोरशराबे को देखते हुए लंच पैकेट वितरित कराया। शिक्षकों का कहना है कि लंच पैकेट वितरण करने में भेदभाव नहीं बरता गया। केवल लंच पैकेट कम तैयार थे। इसलिए समस्या पैदा हुई। सोमवार को एक साथ लंच पैकेट बांटने के लिए शिक्षक खासे परेशान रहे।