{"_id":"2da6872e64cac10524f5e2820ee28e80","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-536","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रमुख के बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रमुख के बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव के पुत्र चंद्रेश यादव पर अंतू थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अंतू पुलिस राजनैतिक दबाव में मुकदमा नहीं लिख रही थी, मगर अधिकारियों की फटकार मिलते ही वह रिपोर्ट दर्ज करने को मजबूर हो गई।
अंतू इलाके के उपाध्यायपुर निवासी विश्राम यादव 21 दिसंबर को अपने घर से बाबूगंज बाजार जा रहे थे। अभी वह कपासी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए पल्सर सवार एक युवक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विश्राम को सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया। हालत अधिक खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। 22 दिसंबर को इलाज के दौरान घायल विश्राम यादव की मौत हो गई।
मृतक के बेटे रामआसरे यादव ने अंतू थाने में चंद्रेश यादव पुत्र बाबूलाल यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आश्चर्य की बात तो यह रही कि घायल व्यक्ति की सहायता करने के बजाय चंद्रेश यादव मौके से भाग निकला था। इससे नाराज पीड़ितों ने आरोपी के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।