{"_id":"e43db2378421da95cd23acd3356e83e0","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-535","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज में अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के खजुरी गांव निवासी प्रदीप कुमार (13) पुत्र रामसुमेर रविवार की शाम प्रतापगढ़-रायबरेली मार्ग पार कर समान खरीदने के लिए गया था। सामान लेकर घर लौटते समय अनियंत्रित बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सांगीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन