{"_id":"269872f783c2a713f30469383e8a758c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-532","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में सुरभि और सरोज ने भरा सबसे लंबा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में सुरभि और सरोज ने भरा सबसे लंबा फर्राटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पॉलीटेक्निक चिलबिला में शनिवार को त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश अवधेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर चिलबिला पॉलीटेक्निक और प्रेमधर पट्टी पॉलीटेक्निक की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ में चिलबिला की मालवीय हाउस की सुरभि सिंह इलेक्ट्रानिक द्वितीय वर्ष ने प्रथम, विश्वैश्वरैया हाउस की श्वेता बिंद मैकेनिकल द्वितीय वर्ष द्वितीय और भाभा हाउस की मीरा पाल मैकेनिकल आटो अंतिम वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
राजकीय पॉलीटेक्निक प्रेमधर पट्टी की ओर से सौ मीटर की दौड़ में विश्वैश्वरैया हाउस की सरोजा यादव विद्युत अभि. प्रथम वर्ष ने प्रथम, रमन हाउस की प्रतिभा गोस्वामी सिविल अभि. प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान और इसी हाउस की मोनिका वर्मा कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा पूर्वी क्षेत्र इं.शैलेंद्र प्रताप चौधरी ने खेलकूद प्रतियोगिता का महत्व बताया। संचालन संस्था के क्रीड़ाधिकारी डॉ.अमिताभ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी बीबी मौर्या,रमेश चंद्र, अवेधश कुमार, संतोष, पूर्णिमा पुनीश कुमार, अंजनीसिंह, अमित कुमार, संगीता, देवेंद्र, सुनील कुमार आदि रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ है। स्वागत प्रधानाचार्य ने किया।