फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बाइक सवार बदमाशाें ने परदेसी को लूटा

Sun, 27 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
बाइक सवार बदमाश एक परदेसी को झांसा देकर उसके दो बैग लेकर चंपत हो गए। वह मुंबई से कमाकर लौटा था। बदमाशों ने उसे बाइक पर बैठाकर उसके घर तक छोड़ने की बात कही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी गांव निवासी हारून नसीर (65) बाम्बे में रहकर टैक्सी चलाता है। रविवार को वह साकेत एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। ट्रेन से उतरकर गाजी चौराहे के पास पहुंचा और साधन का इंतजार कर रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उसे मानधाता तक छोड़ देने की बात कहकर अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया। इसके बाद वे हारून को लेकर बड़नपुर एटीएल के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों ने उसे कटरामेदनीगंज चौराहे पर चेकिंग लगे होने की बात कह कर उतार दिया और चौराहे के आगे मिलने की बात कह कर उसके दो बैग लेकर चंपत हो गए। पीड़ित चौराहे पर पहुंचकर आरोपियों की खोजबीन करने लगा। वे दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। हारून का आरोप है कि उसके एक बैग में कपड़ा रखा था तो दूसरे में 35 सौ रुपये, डीएल और पासपोर्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed