फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

ठंड लगने से युवक की मौत

Fri, 25 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 25 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज इलाके में एक युवक को गुरुवार की रात ठंड लग गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात में युवक गेंहू की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायशेर खां गांव निवासी संदीप दूबे (25) पुत्र तीरथराज गुरुवार की रात गेहूं फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान उसे ठंड लग गई। भोर होते-होते वह वह घर लौट आया। वह बुरी तरह कांप रहा था। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 कड़ाके की शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो उठा है। क्षेत्र में बुधवार को ठंड की चपेट में आने से एक युवक की मौत भी हो गई। इसके बावजूद तहसील प्रशासन अलाव जलवाने के प्रबंध में फिसड्डी साबित हो रहा है। मौत के बाद भी प्रशासन के कान में जू नही रेंग रही है। चौक तिराहे पर शाम ढलने के बाद लोग ठंड से कांपते देखे जा रहे हैं। स्थानीय इंदिरा चौक पर बने यात्री प्रतीक्षालय में तो देर रात तक यात्री ठंड में परेशान दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील मुख्यालय होने के बावजूद प्रशासन अभी तक चौक पर अलाव का प्रबंध नही कर सका है। यही नहीं तहसील और दीवानी मुख्यालय आने वाले वादकारी भी ठंड से सिकुड़ते देखे जा रहे हैं। अलाव को लेकर एसडीएम वाईबी सिंह प्रतिदिन प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के दावा जरूर कर रहे हैं। यही नहीं शासन द्वारा प्रत्येक तहसील मुख्यालयों को अलाव जलवाए जाने को लेकर पहले से ही बजट तक एलॉट किया जा चुका है। दबी जुबान राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपालों का कहना है कि अभी उन्हें अलाव जलवाए जाने के लिए सिर्फ अफसरों का मौखिक फरमान ही मिल रहा है। जबकि लकड़ी की खरीद के लिए या तो वह खुद अपनी जेब ढीली करें और या फिर उधारी का सहारा लें। मौजूदा तहसीलदार यहां अपनी तैनाती के बाद से मुख्यालय पर निवास नहीं करते।


 ऐसे में राजस्वकर्मी मनमाने पर उतारू हैं। समस्या को लेकर अधिवकताओं व व्यापार मंडल ने भी एसडीएम को ज्ञापन दे रखा है। इसके बावजूद सुनवाई न होने पर लेागों में आक्रोश पनप रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी वाईबी सिंह का कहना है अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं तो इसकी आकस्मिक चेकिंग की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed