फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

विवाद के दौरान सदमे में आया वृद्ध, चली गई जान

Fri, 25 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 25 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
मानधाता थाना क्षेत्र में झगड़े के दौरान सदमे से एक वृद्ध की सांसें थम गईं। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और खानापूरी कर थाने लौट गई। मानधाता थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी हरिनाथ तिवारी (60) का पड़ोसी से भूमि का विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर पड़ोसी जबरन हैंडपंप लगवा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि हरिनाथ ने विरोध किया तो बाहरी लोगों को बुलाकर जानलेवा धमकी दी। उसने इसकी शिकायत एडीएम से करके हैंडपंप पर रोक लगवाने की मांग की थी। एडीएम ने मानधाता पुलिस को रोक लगाने का आदेश दिया। पुलिस रोक नहीं लगवाई और गुरुवार की रातोंरात हैंडपंप लग गया। शुक्रवार की सुबह हरिनाथ का पड़ोसियों से विवाद होने लगा। हरिनाथ के बेटे राकेश का आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसी ने हमला करने के लिए ललकारा तो हरिनाथ सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed