{"_id":"f382a7a56a87eb0c392a3ff2bdd39d29","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-527","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्र्रभु के दर्शनों को उमड़े श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्र्रभु के दर्शनों को उमड़े श्रद्घालु
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु का जन्मोत्सव गुरुवार की आधी रात सिविल लाइंस स्थित कैथोलिक चर्च में धूमधाम से मनाया गया। रंगबिरंगी रोशनी से नहाए चर्च में बड़ी संख्या में उमड़े ईसाई समुदाय के लोगों ने रात बारह बजे प्रभु का जन्म होते ही जिंगल बेल और मैरी क्रिसमस का उद्घोष किया। प्रार्थना के बाद फादर अनिल माइकल ने प्रभु यीशु के नन्हे स्वरूप को जैसे ही गोद में उठाया कि प्रभु के दर्शनों के लिए महिलाएं और पुरुष उमड़ पडे़।
शहर के सिविल लाइंस स्थित कैथोलिक चर्च गुरुवार की रात दो बजे तक गुलजार रहा। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की उमड़ी भीड़ रात बारह बजे उस समय खुशियों से झूम उठी जब फादर ने प्रभु जन्म की सजी झांकी के नन्हे स्वरूप को उठाकर लोगों के दर्शन कराए गए। इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने कैरल गाया। प्रभु जन्म के खुशी में फादर संतोष कुमार ने रोटी और दाखरस प्रसाद के रूप में वितरित किया। उन्होंने प्रभु के संदेश को सुनाते हुए कहा कि जैसे परमेश्वर आत्मा है उसी प्रकार मनुष्य भी आत्मा है। मनुष्य का शरीर जो हरकत करता है वह परमेश्वर से नहीं छिपता और उसका हिसाब उसे देना पड़ता है।
चर्च में मौजूद लोग फादर संतोष, फादर स्टाइनी, बिल प्रेड डिसूजा देर रात तक सभी के साथ मिलकर खुशियों का जश्न मनाते रहे। शुक्रवार की सुबह चर्च में एकत्रित हुए लोगों ने प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया। खुशियां बांटने का सिलसिला दिन भर चलता रहा, लोग एक-दूसरे के घरों में पहुंचकर क्रिसमस की बधाई देते रहे।