फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रधानपति को गोलियों से भूना

Fri, 25 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 25 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जेठवारा थाना क्षेत्र के आशापुर गांव के प्रधानपति त्रिभुवन पटेल उर्फ लल्लन (45) को शुक्रवार सुबह चुनावी रंजिश में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागकर उनकी नृशंस हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने के बाद थाने का घेराव किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। सुरक्षा के बीच शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले जाया गया। मामले में पुलिस  चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
आशापुर की प्रधान राजपत्ति देवी चुनी गईं हैं। उनके विरोध में कमला देवी पत्नी कमलेश पटेल चुनाव मैदान में थीं। कमला को पराजित कर राजपत्ति गांव की मुखिया बनीं। उनके बीच चुनाव के पहले से रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की सुबह राजपत्ति देवी के पति त्रिभुवन पटेल उर्फ लल्लन अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाने के लिए पड़ोसी शिवमूरत के घर जा रहे थे। घर से महज पचास कदम दूर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। फायर की आवाज सुनकर  परिजन व ग्रामीण दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों ने देखा लल्लन खून से लथपथ पड़े थे। उनके सीने और पेट में चार गोलियां लगी थीं। लोग अस्प्ताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रधानपति की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने जेठवारा एसओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए बाजार में जाम लगा दिया। इस बीच ग्रामीणों ने थाने का भी घेराव किया। ग्रामीण सुबह नौ बजे से लेकर बारह बजे तक जाम लगाए रहे। उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा और हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों के हंगामे की खबर सुनने के बाद एएसपी पश्विचमी दिनेश सिंह, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी जेठवारा बाजार पहुंचे। अधिकारिायों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी कमलेश पटेल, नन्हें पटेल, चिलकू पटेल व रामपुर कलवरिया निवासी विवेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

प्रधानपति लल्लन पटेल की हत्या का मुख्य आरोपी कमलेश शुक्रवार की देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एएसपी दिनेश सिंह ने बताया कि प्रधानपति की हत्या में कमलेश मुख्य आरोपी था। उसे जेठवारा पुलिस ने रिश्तेदारी से धर दबोचा।

जेठवारा के आशापुर में प्रधानपति लल्लन पटेल की हत्या की खबर सुनकर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद रंजिश की बाबत पूछताछ की। जेठवारा पुलिस के गांव आने और प्रधानपति से रंजिश को लेकर पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने प्रधान रामपत्ति देवी को भरोसा दिलाया पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

जेठवारा बाजार में जाम लगाए ग्रामीणों के बीच एक जनप्रतिनिधि पहुंचे। वे ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान कई महिलाएं उन पर भड़क उठीं। बोलीं कि हत्यारोपी की हर संभवद मदद की है। इससे वह मनबढ़ हो गया और निर्वाचित प्रधान के पति की हत्या करने से भी बाज नहीं आया। लोगों का आक्रोश देख जनप्रतिनिधि वहां से चले गए।


आशापुर के प्रधानपति त्रिभुवन पटेल की हत्या करने वाले एक आरोपी का चप्पल मौके पर ही छूट गया। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन उस ओर दौड़े तो हमलावर भागने लगे। इस दौरान एक हमलावर का चप्पल मौके पर ही छूट गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed