{"_id":"fe57aff4d0c990d705279fd04e7e8039","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-524","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन शुक्रवार को भाजपाइयों ने सुशासन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के मंत्री रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे विराट व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति पूरे विश्व में नहीं है। कहा कि देश में सड़कों का जाल बिछाने वाले वह एकमात्र नेता थे।
पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने परमाणु परीक्षण करके विश्व को अपनी ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि उनके फैसले लेने की क्षमता और कर्मठता ने पूरे देश में उन्हें लोकप्रिय बनाया। इस मौके पर जिला महामंत्री गिरधारी सिंह, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, गायत्री केसरवानी, नपा अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, संजय सिंह, प्रमोद पांडेय, अमरेश पांडेय, प्रमोद केसरवानी, राजन सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
इधर मां चंद्रिका देवी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरज ओझा, पंकज खंडेलवाल, वागीश मिश्र, अच्युतानंद पांडेय, आशीष मिश्र, विजय शुक्ल, विनोद भारती, आलोक गर्ग, राहुल मिश्र आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केेंद्र ने अटल का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। लेखाकार प्रमोद प्रियदर्शी ने बताया कि 26 से 28 दिसंबर के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 29 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।