{"_id":"9e1a402144ed11aca2384aec3b53e458","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-522","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी काउंसलिंग के अभ्यर्थियों को सोमवार को मिलेगा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी काउंसलिंग के अभ्यर्थियों को सोमवार को मिलेगा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षण के लिए माह भर पहले काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार से कॉलेज आवंटन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। गुुरुवार को दूसरे चरण के 338 अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र बांटे गए, जबकि तीसरे चरण की काउंसलिंग कराने वालों को 28 दिसंबर को दिए जाएंगे।
जिले के निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार से कॉलेज आवंटन का पत्र वितरण शुरू हो गया है। डायट प्रशासन ने गुरुवार को तेजी दिखाते हुए अवकाश होेने के बावजूद अभ्यर्थियों को शाम तक पत्र वितरित किए। दूसरे चरण के 338 अभ्यर्थियोंको गुरुवार को पत्र वितरित किया गया है, जबकि तीसरी काउंसलिंग कराने वाले 300 अभ्यर्थियों को 28 दिसंबर को आवंटन पत्र दिए जाएंगे। इस प्रकार जिले में 638 अभ्यर्थियों का चयन होने के बाद भी जिले में लगभग 450 सीटें खाली रह जाएगी। इन खाली सीटों को भरने के लिए डायट प्रशासन को नए सिरे से काउंसलिंग करानी होगी। डायट प्राचार्य सुनीलदत्त ने अभ्यर्थियों से जल्द कॉलेज पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है।