{"_id":"364682b18df69923a841169a0571b54e","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-519","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्धति स्कूल में होगी नवोदय की तर्ज पर पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्धति स्कूल में होगी नवोदय की तर्ज पर पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आश्रम पद्धति विद्यालय में अब जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं अब नहीं चलेंगी, बल्कि कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होगी। सीबीएसई के पैटर्न पर होने वाली पढ़ाई के लिए विभाग ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। जेठवारा के पास जिले के एक मात्र राजकीय आश्रम पद्यति स्कूल में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को आवासीय शिक्षा दी जाती थी। मगर शासन ने इन स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए अब जूनियर की कक्षाएं नहीं चलाने का फैसला किया है।
जवाहर नवोदय स्कूल की तर्ज पर अब आश्रम पद्धति स्कूलों को विकसित किया जाएगा। इस स्कूल में अब बच्चों का दाखिला लेने के लिए जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा ब्लाकों में होगी। अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश परीक्षा में शामिल कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश फार्म वितरित किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता की कार्रवाई चल रही है। शैक्षिक सत्र 2016 से कक्षा छह में दाखिला लेने वाले बच्चों को नए पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा दी जाएगी।