फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

घर में प्रसव कराने के फेर में महिला की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
घर पर ही प्रसव कराने के फेर में  महिला की जान चली गई।  दायी के माध्यम से कराए गए प्रसव के कुछ देर बाद उसे रक्तस्राव होेने लगा। पहले तो घरेलू इलाज से ही उसे ठीक करने का प्रयास किया गया। बाद में रक्तस्राव अधिक होने पर परिजन उसे सीएचसी कुंडा ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। तमाम सरकारी सुविधाओं के बावजूद परिवार वालों द्वारा घर में ही प्रसव कराने की फैसले पर महिला को आखिर इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।  ऐसी गंभीर स्थितियों से निबटने के लिए सरकार द्वारा गांव-गांव में आशा कार्यकताओं की नियुक्ति की गई है लेकिन यहां आशा और  एएनएम नदारद रहीं।
विज्ञापन


सवाल यह भी उठता है कि ऐसे गांव आशा और एएनएम महिलाओं का कितना ख्याल रख रही हैं। सीएचसी कुंडा के अंतर्गत समापुर गांव निवासी देवेश कुमार की पत्नी हिना (28) को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो गांव की एक दायी को बुला लिया गया। दायी ने भी प्रसव घर में ही किए जाने की सलाह दे दी।
विज्ञापन


इस पर परिजन घर में ही प्रसव कराने के लिए संतुष्ट हो गए। प्रसव होने के बाद उसे ब्लीडिंग होने लगी। दायी ने तमाम घरेलू नुस्खे के अनुसार हो रही ब्लीडिंग को रोकने की कोशिश की। इस चक्कर में महिला का काफी खून बह गया। जब वह बेहोश हो गई तो परिजनों के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन में परिजन लेकर कुंडा सीएचसी भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसकी जांच की और मृत घोषित कर दिया। भोर में ही परिजन उसका शव घर उठा ले गए। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक रावेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित एएनएम व आशा से इसका लिखित जवाब मांगा है। महिला को प्रसव दर्द हुआ तो वह उसे लेकर अस्पताल क्यों नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed