{"_id":"815504ef98c296e3e9c5c358e06e5bfc","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-512","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर दो सेक्रेटरी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर दो सेक्रेटरी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखंड बेेलरखनाथ धाम के सेक्रेटरी कमलाकांत पांडेय और राघवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी है। विकास भवन के अधिकारियों से कहा है कि वे दिन में 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनें।
सीडीओ ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुसार विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। जिससे शासन तक गलत मैसेज जा रहा है। लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। अधिकारी भ्रमण नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि ब्लाकों की समस्याएं मुख्यालय तक आ रही हैं। बाबा बेलखरनाथधाम विकास खंड के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो सेक्रेटरी पर सीडीओ ने गाज गिरा दी। उन्होंने कमलाकांत और राघवेंद्र का सस्पेंड कर दिया है।
सीडीओ ने कहा कि विकास भवन में बैठने वाले अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनें और उनका निराकरण कराएं। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच जनता की समस्याएं सुनी जाएं। उन्होंने मीटिंग में कई बीडीओ के पेच कसे हैं। चेतावनी दी है कि अगर विकास कार्य में लापरवाही बरती गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।