फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

मारपीट के बाद मानधाता में भारी तनाव

Mon, 21 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
 दो युवकों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद मानधाता बाजार में देखते ही देखते तनाव कायम हो गया। मारपीट के बाद दुकानें बंद करा दी गईं। बवाल की आशंका को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। हालांकि, शाम को बंद दुकानें खोल दी गईं। आला अधिकारी घटना के बाद की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


मानधाता बाजार निवासी पिंटू वैश्य और बासूपुर निवासी महफूज के बीच सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उनके बीच मामूली कहासुनी विवाद का रूप ले लिया। हालांकि, बाजार में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। आरोप है कि दोपहर में महफूज अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। पिंटू के न मिलने पर बगल  में किराने की दुकान चलाने वाले अनिल वैश्य (20) पुत्र अमृतलाल को दुकान के बाहर घसीटकर पीटने लगा। शोर-शराबा सुनकर बाजार के लोग दौड़े और बीचबचाव किया। घटना से आक्रोशित बाजारवासियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन


 वे हमले के विरोध में हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मारपीट में घायल अनिल का आरोप था कि हमला करने वाले तीनों युवक उसकी जेब से पांच सौ और गल्ले से दो हजार रुपये लूट ले गए। इसी दौरान बाजार निवासी बाइक मिस्त्री अख्तर को पकड़कर लोग पीटने लगे। इससे उसका सिर फट गया। यह देख उसके  पक्ष के लोग दौड़े और किसी तरह उसकी जान बचाई। बाजार में मारपीट और बवाल की खबर सुनकर पुलिस  मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मामले में अनिल ने महफूज, असरफ व शाहिद के खिलाफ तहरीर देते हुए मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। दूसरी ओर घायल बाइक मिस्त्री अख्तर ने पुलिस को देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। देर शाम बाजार में पीएसी तैनात कर दी गई। सीओ डीएल सुधीर ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। बाजार बंद होने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


मानधाता बाजार में छोटे विवाद भी कई बार बड़े विवाद का रूप धारण कर लेते हैं। कुछ दिनों पहले बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद मानधाता बाजार में दो वर्गों के बीच तनाव हो गया था। कई दिनों बाद आला अधिकारियों की मौजूदगी में माहौल शांत हो सका था। तनाव को देखते हुए कई दिनों तक पीएसी भी पुलिस को लगानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed