{"_id":"c64d8b1c36d712c8581d0aa57512eba1","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-507","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला गायब युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला गायब युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के दौरान गायब हुए युवक का शव रविवार को तालाब में मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसका शव देखते ही बिलख पड़े । शनिवार को ही उसके गायब होने की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के झाेंकवारा पूरे कुर्मियान गांव निवासी दिनेश सरोज (35) पुत्र रामबरन सरोज बीते दिनों गांव में आई बारात में शामिल होने गया था। उसे जानकारी हुई थी कि गांव में आने वाली बारात में आर्केस्ट्रा है। रात में वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। बावजूद इसके छह दिन बीतने के बाद भी वह नहीं मिला।
इस पर शनिवार को थाने में उसके गायब होने की तहरीर दे दी गई। पुलिस अभी इस मामले की जांच शुरू कर ही रही थी कि रविवार की सुबह उसके शव के तालाब में दिखने की सूचना मिल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह शौच जाने वाले लोगों ने शव देखा तो गांव के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अभी इसे हत्या नहीं दुर्घटना मान रही है। कहा जा रहा है कि शौच के लिए वह तालाब के पास गया होगा और पैर फिसलने से गिर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्थिति कुछ साफ होगी।