{"_id":"075ae069a7ec49d2d404769cfb79ee01","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-506","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा खुलासा, न पिस्टल मिली न आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा खुलासा, न पिस्टल मिली न आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू बीओबी में तैनात सहायक प्रबंधक को गोली मारने के मामले में अंतू पुलिस ने जो खुलासा किया है वह किसी के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने न तो पिस्टल बरामद किया है और न ही गोली मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शंका के आधार पर एक व्यक्ति को दबोचकर मामले का खुलासा कर दिया।
मुकदमे के बोझ तले दबी अंतू पुलिस ने 14 दिसंबर को सहायक प्रबंधक शशांक सिंह को गोली मारने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने चिलबिला निवासी विनोद कुमार उर्फ मिथुन को बगैर नंबर की पल्सर के साथ गिरफ्तार कर घटना को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसमें न ही पिस्टल मिली है और न ही वास्तविक आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने चौरा गांव के आशीष सिंह और अनूप सिंह को भी मामले में आरोपी बनाते हुए वांछित घोषित किया है।
सवाल यह उठता है कि अगर इन आरोपियों ने लूट के इरादे से सहायक प्रबंधक को गोली का निशाना बनाया तो उन्होंने पेट्रोल पंप के सामने का स्थान क्यों चुना। पेट्रोल पंप से सौ मीटर आगे बढ़ने पर ककरहा मोड तक का इलाका सूना रहता है। अगर वह सहायक प्रबंधक को लूटना ही चाहते थे तो ककरहा मोड़ के पास भी घटना को अंजाम दे सकते थे। पुलिस ने मिथुन का चालान कर आशीष और अनूप की खोजबीन प्रारंभ कर दी है। अंतू एसओ राजकिशोर ने खुलासे को सही बताते हुए जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।