फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

‘तमंचे पे डिस्को’ में जिपं सदस्य घायल

Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
 सांगीपुर के भैंसना गांव में शनिवार की देर रात नौटंकी में बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करते वक्त गोली चलने से जिला पंचायत सदस्य धर्मराज घायल हो गए। गोली उनकी टांग में घुस गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सदस्य धर्मराज को आनन-फानन में इलाहाबाद ले जाया गया। वहां पर एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में सांगीपुर उपनिरीक्षक हंसराज दूबे की तहरीर पर नौटंकी प्रबंधक समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें चार नवनिर्वाचित प्रधान भी नामजद हुए हैं।
विज्ञापन


भैसना के प्रधान शाह मोहम्मद की जीत की खुशी में शनिवार की रात नौटंकी का आयोजन किया गया था। नौटंकी रायबरेली से बुलाई गई थी। नौटंकी में कई बालाएं भी आई हुई थीं। तमंचे पर डिस्को गाने पर बालाएं मादक डांस कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालाओं के साथ कतिपय प्रधान और उनकी मंडली डांस करने का प्रयास करने लगी। ये लोग अपने को ज्यादा देर रोक नहीं पाए और सभी मंच पर चढ़ गए। बालाआें के साथ ठुमके लगाने लगे। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य धर्मराज को भी लोग मंच पर डांस करने के लिए खींचने लगे।
विज्ञापन


 इसी खींचतान के दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली धर्मराज की जांघ में जा लगी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। नौटंकी बंद हो गई। सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने नौटंकी वालों को खदेड़ दिया। कई लोगों को पकड़कर पिटाई भी की। घटना के संबंध में जब कोई भी तहरीर देने नहीं आया तो सांगीपुर के प्रभारी एसओ उपनिरीक्षक हंसराज दूबे ने स्वयं रिपोर्ट लिखी। इसमें नौटंकी प्रबंधक राजेंद्र बहादुर सिंह जगतपुर रायबरेली समेत आठ लोगों का आरोपी बनाया है। जिसमें चार प्रधान, एक पूर्व प्रधान और एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है कि नौटंकी के दौरान लोग तमंचे से कई राउंड फायर किए। गोली लगने के बाद जशभन में डूबे लोगों का नशा काफूर हो गया। सबकी जान पर बन आई है। अब लोग अपना-अपना बचाव शुरू कर दिए हैं। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती जिला पंचायत सदस्य धर्मराज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed