{"_id":"da0a2d61db4f9c4fe4e147e942e7343c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-504","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई क्षेत्र का एक ट्रक चालक मुम्बई में करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मुम्बई के लिए निकल पड़े।
कंधई थाना क्षेत्र के खूजी कला गांव निवासी प्रदीप सिंह (25) पुत्र माताबदल सिंह मुम्बई में रहकर ट्रक चलाता था। शनिवार को वह ट्रक की धुलाई कराने के लिए गया था। इस बीच वह किसी काम से ट्रक की छत के ऊपर चढ़ गया।
ऊपर से हाईंटेंशन तार गुजरा था। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह मौजूद लोगों ने उसे करंट से बचाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार की सुबह प्रदीप सिंह की मौत हो गई। यह खबर उसके घर पहुंची तो रोना-पीटना मच गया। बाद में सभी मुम्बई के लिए रवाना हो गए। बताते हैं कि डेढ़ वर्ष पहले प्रदीप की शादी हुई थी।