फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अरहर के खेत में बेहोश मिली छात्रा

Sun, 20 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
कंधई क्षेत्र में रविवार को एक छात्रा अरहर के खेत में बेहोश पाई गई। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। उसके हाथ और पैर बंधे था। मुंह में कपड़ा भरा था। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त करने के बाद परिवारीजनों को खबर दी।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के लालधर पट्टी निवासी प्राची वर्मा (15) पुत्री प्रदीप वर्मा कक्षा दस की छात्रा है। वह घर पर मां के साथ रहती है। पिता रोजी-रोटी के सिलसिले से परदेस गया है। रविवार की सुबह वह साइकिल से गांव में स्थित कापी-किताब की दुकान पर पेंसिल खरीदने जा रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। जब तक कुछ समझ पाती कि उसका मुंह दबाकर अरहर के खेत में लेकर चले गए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दोनों हाथ और पैर रस्सी से बांध कर वहीं फेंक दिया। इसके बाद उसकी साइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव का ही बब्बा पांडेय अपना खेत देखने उस तरफ गया तो अरहर के खेत में वह उसे बेहोश मिली। इस पर वह शोर मचाने लगा। इस बीच तमाम लोग पहुंच गए। किशोरी के मुंह से कपड़ा निकाला गया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान प्राची वर्मा के रूप में की और उसकी मां को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर दीवानगंज चौकी इंचार्ज पियूष मौके पर पहुंचे और उसे बेलखरनाथ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत नाजुक देखकर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राची की मां नीशा पटेल ने बताया कि उसका पड़ोसी से विवाद चल रहा है। आए दिन पड़ोसी रात में घर पर ईंट-पत्थर फेंक ते हैं। जानलेवा धमकी देते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वह पड़ोसियों से मिली हुई है। चौकी इंचार्ज पियूष पांडेय ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed