फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बढ़ी ठंड, 2.2 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 20 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
 पछुवा हवाओं के चलने से आसमान पूरी तरह साफ रहा। कहीं कोहरे का नामोनिशान नहीं था। दिन में धूप भी खिली, लेकिन लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली। बाहर धूप में बैठने पर लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन घरों में जाते ही गलन से बुरा हाल हो जाता। सर्दी का सबसे अधिक असर भोर में और शाम के वक्त हो रहा है।
विज्ञापन


 लगातार बर्फीली हवाओं के चलने के कारण रविवार भोर में न्यूनतम तापमान 2.2 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम पारा 3.0 और अधिकतम 22.8 था। सुबह तड़के काम से निकलने वाले लोग ठंड से कांपते रहे। रविवार को हाड़ कपाने वाली ठंड ने इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। अधिकतम पारा में मामूली अंतर दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि  अगर पछुवा हवाएं नहीं थमीं तो ठंड और बढ़ सकती है। उधर, दिन-रात के तापमान में भारी अंतर से लोग सर्दी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ज्यादा असर बच्चों पर हो रहा है।
विज्ञापन


 जकड़न के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल के साथ प्राइवेट अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड इन दिनों फुल हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि सर्दी बहुत तेज है। ऐसे में छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed