फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराकर दो भागों में बंटा

Sat, 19 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
कोहरे का असर अब धीरे-धीरे हर जगह दिखने लगा है। इसके चलते जगह-जगह दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुंडा के मवई रेवले फाटक के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बीच से ही फट गया। बावजूद इसके ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


शंकरगढ़ से एक ट्रक गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा था। कोहरे और ठंड के कारण में कुछ दिख नहीं रहा था। बावजूद इसके ड्राइवर ट्रक को स्पीड में लेकर चल रहा था। मवई रेलवे फाटक के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और बगल में एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बीच से फट गया। हालांकि ड्राइवर और खलासी को आंशिक चोटें आईं। रात में ही ड्राइवर और खलासी दूसरे वाहन से अपने घर को निकल गए। सुबह लोगों ने ट्रक देखा तो उनके होश उड़ गए। ट्रक पर लिखे नंबर पर बात की गई तो ड्राइवर और खलासी के सकुशल होने की बात बताई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed