{"_id":"c1912442080090a942f4aeb0cd36fb2a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-492","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुआल लेने गई किशोरी से तीन सगे भाइयों ने किया गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुआल लेने गई किशोरी से तीन सगे भाइयों ने किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुआल लेने गई किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुराचार किया। वहशियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। घरवाले मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकले थे। इस पर किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देकर तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी घर से थोड़ी दूर पर जानवरों के लिए पुआल लाने गई थी। इस दौरान पड़ोसी गांव के तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर बारी-बारी से उसके साथ मुंह काला किया। किशोरी उनके चुंगल से छूटी तो रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। घटना की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए। आक्रोशित परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से निकल चुके थे। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। रात अधिक हो जाने के कारण वह उसे लेकर फिर से लौट आए।
सुबह थाने पहुंचकर किशोरी के भाई ने थाने में हिसामपुर बाजार निवासी सगे भाई पप्पू, रजनीश व अनिल के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। संग्रामगढ़ एसओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।