फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

छह क्विंटल गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर

Tue, 15 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 15 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
 नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली में मंगलवार की सुबह एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर एक ट्रक से छह क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 30 लाख के करीब बताई गई। पुलिस के छापे से इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के डर से गांजा तस्कर वहां से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के रखहा निवासी शंकरलाल जायसवाल गांजा तस्करी का काम करता था। दूसरे राज्यों से गांजा मंगवाने के बाद वह जिले के 50 से अधिक अड्डों पर सप्लाई करता था।
विज्ञापन


 इस गोरखधंधे में उसका सहयोग सगरासुंदरपुर निवासी उसका नाती ओमप्रकाश जायसवाल करता था। मंगलवार को उसने झारखंड से छह क्विंटल गांजा ट्रक से मंगाया था। जिसे बिहार के भोजपुर जिला के उदवत थाना क्षेत्र के मसाद गांव निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र विद्यासागर सिंह, आरा जिला बड़हरा थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी शत्रुघ्न पुत्र गिरिजाशंकर व ओमप्रकाश जायसवाल आदि शंकरलाल जायसवाल के घर लेकर जा रहे थे। मुखबिर से इसकी सूचना पुलिस को लग गई। इस पर पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर जाल बिछाया। जैसे ही ट्रक महुली पहुंचा कि एसटीएफ टीम के साथ कोतवाल हरिपाल सिंह ने घेर लिया। पुलिस देख गांजा तस्कर भागने लगे। इस बीच पुलिस ने दौड़ाकर शंकर जायसवाल समेत चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने गांजा लदा ट्रक कब्जे में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए  ट्रक में एक केबिन बना रखा था। जिससे ट्रक पर लदे गांजा के बारे में किसी को पता न चल सके।  हालांकि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया।


 गांजा तस्कर शंकरलाल जायसवाल ने डिलेवरी के लिए पहले ही आनलाइन खाते में 17 लाख रुपये जमा कर दिए थे। पूरी बात 25 लाख रुपये में तय थी। बचे हुई रकम को डिलेवरी के बाद देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed